जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 से पातुरकर ने जमा किया नामांकन छिंदवाड़ा। पंचायत चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो रही है। राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित करना शुरू होते ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ रही है। जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 23 में शनिवार को रामाकोना की पूर्व जनपद सदस्य, सुमन दिनकर पातुरकर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। श्रीमती पातुरकर समाजसेवी, वरिष्ठ नेता व जाम सांवली मंदिर के अध्यक्ष रहे स्व देवराव पातुरकर की बहू और जिला समन्वयक छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी एवं समाजसेवी दिनकर पातुरकर की पत्नी हैं। श्रीमती पातुरकर ने सात साल में जनपद सदस्य के रूप में किए विकास कार्य व जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहीं हैं। ज्ञात हो कि क्षेत्र क्रमांक 23 में श्रीमती पातुरकर एक मात्र प्रत्याशी है, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मतदाताओं के सामने रख कर पुरुष प्रत्याशियों के बीच चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही है।