मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं की आवक कम हो गई है। अब तक जहां कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवाज 25 से 28 हजार क्विंटल दर्ज की जाती थी। वहीं वर्तमान में गेहूँ की आवक कृषि उपज मंडी में औसतन 10 से 12 हजार क्विंटल तक दर्ज की जा रही है। गेहूं की आवक घटने के साथ-साथ दाम भी स्थिर हैं। व्यापारियों के अनुसार आवक कम होने के कारण भी स्थिर बने हुए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
