मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले की प्राथमिक सहकारी समितियों में चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकार अधिकारी ने समितियों के सदस्यों की जानकारी के साथ प्रस्ताव भी मांगा है ।पंचायत व निकाय चुनाव के बाद सहकारी समितियों के चुनाव कराए जाने की संभावनाएं तेज हो गई हैं ।इसी के साथ जिले में 146 सहकारी समिति में से 145 समितियों का कार्यकाल करीब 4 साल पहले पूरा हो चुका है। विधानसभा, लोकसभा चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण की वजह से सहकारिता समितियों का चुनाव टलता आ रहे थे। लंबे समय से इंतजार कर रही समिति के सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
