मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचन कार्य की घोषणा करने के साथ ही जिले में निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में 3 चरणों में पंचायत चुनाव होगा। जिसके लिए 30 मई को सुबह 10:30 बजे निर्वाचन की सूची के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने शुरू होगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूची और मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन भी होगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।