मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां हो रही है। 3 चरणों में होने वाले इस चुनाव में 11 लाख94 हजार 186 मतदाता शामिल होंगे। जो अपने गांव की सरकार को चुनेंगे। पंचायत चुनाव को सफल बनाने के लिए कुल 2 हजार 237 मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें पुरुष और महिला मतदाताओं के अलावा 21 अन्य भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।