मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लगातार भीषण गर्मी ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है ।इस महीने की शुरुआत से पारे ने जो रफ्तार पकड़ी तो आधा मई आते-आते तापमान रिकॉर्ड 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री को छू गया। लेकिन नौतपा प्रारंभ होते ही प्री मानसून बारिश ने गर्मी के तेवर नरम कर दिए हैं ।24 मई को ही पारा 38 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 2 दिनों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।