मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सोमवार से ही बादलों की आवाजाही और बादलों की मौजूदगी से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन मंगलवार को फिर से मौसम शुष्क होते ही पारा एक बार फिर 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को रात का पारा 22.5 डिग्री दर्ज किया गया था ।वहीं मौसम विशेषज्ञों का मानना है, कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु ट्रफ लाइन बन गई। इसका आंसार प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। आगामी 24 घंटों में बादलों की आवाजाही पढ़ने व तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
