मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में मौसम में बदलाव की मौजूदगी के चलते दिन की तपन से थोड़ी राहत मिली है। वहीं रात में गर्मी बेचैनी बढ़ा रही है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार की रात जिले का तापमान 22.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शनिवार की रात का अधिकतम पारा 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावनाएं जताई है। दिन व रात के तापमान में लगभग 16 डिग्री के अंतर से लोगों में बेचैनी महसूस हो रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
