मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए अव्वल रहने वाला छिंदवाड़ा जिला वनवृत्त में इस बार पुराने लक्ष्यों के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का काम होगा। हालांकि पिछले वर्ष दिए गए लक्ष्य की तुलना में ज्यादा संग्राम हुआ था। इस बार भी इसी लक्ष्य के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का काम 1 मई से शुरू होगा ।इसके पहले मार्च माह में शाखकर्तन का आयोजन चल रहा है। हालांकि इस बीच लगातार बदल रहे , मौसम के कारण यह कम काम थोड़ा आगे बढ़ सकता है। वही अधिकारी पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा संग्रहण की उम्मीद जता रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
