*शासकीय मॉडल विद्यालय अमरवाड़ा में आयोजित विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक साक्षरता एवं नागरिक जागरूकता शिविर का कुशलतापूर्वक आज आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मजिस्ट्रेट न्यायधीश (प्रथम श्रेणी) सुश्री पलक राय जी द्वारा विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार एवं संविधान के बारे में परिचय कराया गया इससे पहले आयोजित विधिक साक्षरता एवं नागरिक जागरूकता विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत जिन छात्रों ने इसमें भाग लिया था उन्हें पुरस्कृत किया गया इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. जी .धुर्वे , हाई स्कूल बेसिक शाला के प्राचार्य हेमराज राठौर ,सतीश बोबड़े,सुमित विश्वकर्मा, संदीप सोनी,रामनाथ डेहरिया,स्मिता जैन,शुभा डेहरिया,कीर्ति चौरसिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक संदीप सोनी द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया*
