मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लंबे समय से छिंदवाड़ा से इतवारी तक नई ट्रेन चलाई जाने की मांग पूरी हो गई है। रेलवे मंत्रालय ने छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच एक नई ट्रेन की स्वीकृति दी है। जो सुबह के समय छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच चलेगी यह ट्रेन सुबह 7 बजे छिंदवाड़ा से रवाना होकर सुबह 11:20 पर इतवारी पहुंचेगी। हालांकि इसके वापसी के समय लेकर यात्री परेशान हो सकते हैं। रेलवे मंत्रालय की ओर से इसका समय दोपहर 3:30 बजे रखा गया है। नागपुर से छिंदवाड़ा वापस होने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक नहीं होगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
