मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। तथा परेड की सलामी भी ली। निर्धारित समय अनुसार उन्होंने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। वहीं गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
