मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड हर्रई और अमरवाड़ा में 50 फीसदी राशन दुकानों में अब तक खाद्यान्न का परिवहन नहीं हो पाया है। जिसके कारण गरीबों को राशन दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वही हितग्राहियो को परेशान होकर जिला एवं खाद्य अधिकारी से 2 माह का राशन नहीं मिलने पर शिकायत भी की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
