मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही पाकिस्तान की ओर से आने वाली हवाओं ने कड़ाके की ठंड दोबारा लौटा दी हैं। रात के बाद अब दिन में भी तेज सर्द हवाएं चलने से सोमवार को ठंडे बना रहा। अधिकतम पारा 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को रात का न्यूनतम पारा 8. 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सीजन में यह कड़ाके की सर्दी का अंतिम दौर चल रहा है। आगामी 31 जनवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद जिले में शुष्क मौसम होने से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने की संभावना है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
