बाबाराव चारे प्रदेश सचिव एवं चंद्रभान बागड़े प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त ---------------------------------------------------------------------- भारतीय बौद्ध महासभा मैं सौसर के चार पदाधिकारियों को प्रदेश की जिम्मेदारी ओर नियुक्ति पत्र दिए गए, प्रदेश में नवनियुक्ति पर बौद्ध समाज और ग्रामीण इकाइयों के द्वारा स्वागत सत्कार किया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार भारतीय बौद्ध महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधि पाटिल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धम्मरतन सोमकुवर, प्रदेश अध्यक्ष बी.टी. गजभिए, प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे,चंद्रभान बागडे को प्रदेश उपाध्यक्ष, बाबारावजी चारे प्रदेश सचिव, एस आर शेंडे प्रदेश सदस्य,डॉ विजयश्री बागडे को प्रदेश सदस्य बनाया गया है, चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुद्ध एवं अंबेडकर समाज की ओर से बधाइयां प्रेषित करते हुए स्वागत सत्कार किया जा रहा है, नवनियुक्त पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में अब जिला भारतीय बौद्ध महासभा के द्वारा बैठक के कार्यक्रम क्षेत्र एवं जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव आदि किया जाएगा, चारों पदाधिकारियों को भारतीय बौद्ध महासभा रामाकोना,रामपेठ, पलाशपानी,रंगारी,कहान पीपला,जोबनी,सवरर्णी,काजलवानी आदि ग्रामीण इकाइयों के द्वारा बधाइयां दी गई है,
