मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पाकिस्तान की ओर से आ रही नम हवाओं से हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है ।वहीं सर्द हवाएं चलने से दिन का पारा स्थिर बना हुआ है। ऐसे में अब तक रात का तापमान उछलने लगा है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच बादलों का डेरा रहने के साथ ही कई कई हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।