बीते 2 वर्षों से मोहगांव जलाशय के डूब क्षेत्र के पीड़ित किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रशासनिक गतिविधियां बताती हैं कि किसानों के इस आंदोलन की अधिकारी उपेक्षा कर रहे हैं साथ ही राजनीतिक दलों के बने किसान संगठन के नेता भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चौरे से इस संदर्भ में मोबाइलवाणी पर एक खास मुलाकात।