मध्यप्रदेश में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। और इसी चुनाव की प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारा आज का विषय है, "हमारा मुखिया कैसा हो" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए, मुखिया ग्रामीण विकास में किस तरह अपना योगदान दें, साथ ही मतदाता अपने मुखिया में क्या गुण देखते हैं। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत राज गांव के विकास में कितना कारगर साबित हो रहा है? इन विषयों पर मोबाइलवाणी के माध्यम से विशेष चर्चा की सामाजिक कार्यकर्ता योगेश सोमकुवर ने अपनी राय दी।
