मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके। और परिवार के जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके। इसी कड़ी में आज अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बटड द्वारा आवेदित पत्नी श्रीमती अर्पिता साहू को आज पटवारी पद पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया गया।
