मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिला कलेक्टर व जिला खनिज प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष सौरव कुमार सुमन की अध्यक्षता में आगामी 13 दिसंबर को टीएल की बैठक के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।
