मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि ग्राम पंचायत चुनाव के बिगुल बज चुका है ।इस बार 3 चरणों में जिले में गांव की सरकार चुनी जाएगी। गुरुवार को पत्रकार वार्ता में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरव कुमार सुमन ने चुनावी तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया ।इसमें उन्होंने जिला कलेक्टर सभाकक्ष में हुई वार्ता में 26 जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम सरपंच व पंचों की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। 11 लाख 97 हजार 617 मतदाता इन पंचायत चुनाव की वोटिंग करेंगे। पंच, सरपंच का निर्वाचन मतपत्र तो जनपद व जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन ईवीएम मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
