मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिले में किसानों के गन्ना उत्पादकों से तीन सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की खरीदी की जाएगी। नरसिंहपुर जिले की मिलों में प्रचलित दरों की तुलना में गन्ने की दरों में परिवर्तन किया जाएगा। यह नैना जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किसानों को मिल संचालकों की सहमति से लिए गए हैं ।साथ ही छिंदवाड़ा जिला की सीमा से लगे बैतूल और नरसिंहपुर जिले में शुगर मिल के संचालकों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही मिल में सुलाई से लेकर अन्य सुविधाओं और समस्याओं का निराकरण किया गया।