पिपला में दो पक्षों में हुई मारपीट मामला वर्ग विषेष का होने से नगर में तनाव, दो को हिरासत में लिया ---------------------------------------------------------------------- लोधीखेड़ा थाना के पिपलानारायणवार नगर में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला शनिवार की सुबह वर्ग विषेष का होने से नगर में तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष ने विरोध में दूसरे पक्ष के दुकान का ताला तोड़कर सामान बहार फेंका और पांढुर्ना सड़क चक्काजाम कर आरोपी को पकड़ने की मांग रखी। पुलिस अधिकारी के आश्वासन पर मामला फिलहाल शांत हुआ लेकिन नगर में तनाव कायम है। शनिवार को नगर में शांति व्यवस्था बिगड़ते देख डीएसपी एसपी सिंह मौके पर पहुंचे और सौंसर, लोधीखेडा और मोहगांव थाने का बल नगर में तैनात किया है।बीती रात हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इधर नगर के युवकों ने पुलिस को चेताया है कि अन्य आरोपी शिघ्र नहीं पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। छह के खिलाफ नामजद शिकायत लोधीखेड़ा टीआई भुपेंद्र गुलबांके ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे के बाद हुई मारपीट की घटना की उदय सिंह ठाकुर ने शिकायत की कि एक वर्ग विषेष के युवाओं ने मुझ से शराब पीने रूपए मांगे थे रूपए नहीं देने पर मारपीट की। फरियादी ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपार्ट की है। दो हिरासत में चार फरार पुलिस ने बताया कि हमीद अली और मनीष बोकडे को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ की जा रही है। अन्य चार लोगों में गोलु उर्फ मुबीन अली, सैयद अली, हर्षल डांगे व सानु फराह है जिनकी तलास की जा रही हैं। इनका कहना है फरीयादी ने छह लोगों की नामजद शिकायत की है। दो को हिरासत में लेकर पुछताछ चल रही है। दुकान से सामान फेकने के सबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। नगर में शांति है, तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया है। एसपी सिहं डीएसपी सौंसर
