मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा के द्वारा सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार अमरवाड़ा में किया गया । इस बैठक में अमरवाड़ा एव पौनार सेक्टर के प्रस्फुटन समिति सदस्य, bsw छात्र छात्राये, कोरोना वैलेंटियर्स , नवांकुर संस्था प्रतिनिधि , पूर्व मेंटर्स सहित 24 ग्रामो के 52 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में मार्गदर्शन हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल, विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, उपस्थित रहे। बैठक में जन अभियान परिषद के आगामी कार्य योजना, टीकाकरण महाअभियान एव अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े गतिविधियो पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत मे पौधरोपण भी किया गया।