मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में धान की खरीदी 28 नवंबर से शुरू होने जा रही है । जिसमें उपार्जन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिनकी मैपिंग की जा रही है, जरूरत पड़ने पर उपार्जन केंद्र की संख्या बढ़ाने का भी तैयारी की जा रही है। इसी के साथ शासन ने ज्वार बाजरा व धान के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है । जिले में पंजीकृत किसानों से ज्वार, बाजरा की खरीदी 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।