साक्षी कामडे ने प्राप्त किया प्रथम स्थान रामाकोना -हरीतिमा इको क्लब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना, जिला छिंदवाड़ा की छात्रा कुमारी साक्षी कामडे ने सिंगल यूज प्लास्टिक थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को भोपाल (म.प्र.) द्वारा किया गया था। राष्ट्रीय हरित कोर के जिला नोडल अधिकारी श्री विनोद तिवारी व संस्था प्राचार्य ए एच खान के निर्देशन एवं विद्यालय के हरीतिमा इको क्लब प्रभारी चन्द्रकान्त नाचनकर के मार्गदर्शन में साक्षी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का मानव जीवन पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव को रंगों के माध्यम से अपनी पेंटिंग्स में उकेरा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु. साक्षी को ₹2000 की नगद राशि पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को भोपाल द्वारा प्रदान की जावेगी। साक्षी के इस सफलता पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आर डी भकने, एच जी बल्की, डी एम रागासे, ए एस दुपारे, बी आर बट्टी सहित समस्त शालेय स्टाफ ने उसे बधाई दी है।