मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस अमरवाड़ा :- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की 66 वां स्थापना दिवस पर आयोजन किए गए। इस आयोजन में ग्राम पंचायत उमरिया में आज स्थापना दिवस पर कोरोना वैक्सीन कैंप का भी आयोजन हुआ तथा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में हाथ धुलाई का आयोजन कर छात्र छात्राओं को स्वच्छता हेतु हाथ धोने के विभिन्न तरीके भी बताए गए। साथ ही ग्राम पंचायत में एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सभी को विशेष संकल्प दिलाकर लोगों को स्वच्छता तथा सामाजिक समरसता एवं लोगों को उनके हितों के लिए सहयोग करने का संकल्प दिलाया गया। इस आयोजन के अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, मेंटर्स राजेश तिवारी, मेंटर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम सुभाष साहू, प्राचार्य राजकुमार डेहरिया, पंचायत सचिव गयाप्रसाद वर्मा , सहायक सचिव रामकृष्ण नागवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार साइलवार, शिक्षक संजय कुमरे, स्वास्थ्य विभाग से ए एन एम,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका , बी एस डब्ल्यू के छात्र छात्राएं तथा शाला के छात्र छात्राओं का , अनुपम प्रगति शिक्षा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
