आपदा प्रबंधन एवं स्कूल सेफ्टी कार्यशाला संपन्न अमरवाड़ा-हर्रई = आपदा प्रबंधन एवं स्कूल सेफ्टी कार्यशाला के अंतर्गत ,आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हड़ाई में, आपदा प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ ,भूकंप, सुनामी, एवं मानव जनित आपदा जैसे, गैस सिलेंडर का फटना, करंट लगना ,आग लगना ,एक्सीडेंट, दुर्घटनाएं, और भी अन्य आपदाओं के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई, उक्त कार्यशाला में शlला के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, साथ ही प्राचार्य महोदय सहित, सभी शिक्षक साथी ने अपने अपने अनुभव छात्रों को शेयर किया, आपदा प्रबंधन प्रभारी ,मनीष कुमार जैन के नेतृत्व में, उक्त कार्यशाला सानंद संपन्न हुई*
