मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से जागेश्वर जी से साक्षात्कार लिया है जिसमें उन्हीने बताया कि इन दिनों कई बच्चियां की पढाई माध्यमिक विद्यालय, हायर सेकंडरी विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ाई से वंचित रह रही है, क्या उनके माता-पिता उन्हें स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। या और कोई अन्य समस्या है, इसको लेकर जागेश्वर ढोमने ने बताया कि लोगों की मानसिकता है कि कोरोना के इस दौर में ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है और महिलाओं एवं लड़कियों के ऊपर जो लड़के निगाह रखते है उनसे भी डर है।कई माता पिता अपने बच्चों को घर के कामों में लगा देते है इससे बच्चो की रूचि पढ़ाई में खत्म हो जाती है इसलिए माता पिता को चाहिए की वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे
