आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र दामोदरराव मोदी के जन्मदिवस के मङ्गल अवसर पर अमरवाड़ा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ जन अभियान परिषद के कोरोना वायलेंटियर्स ने अमरवाड़ा के विभिन्न धार्मिक स्थलों में साफ सफाई के साथ स्वच्छ भारत अभियान का सन्देश दिया। मोदी चाय का वितरण लोगो को किया गया। विविध स्थलों पर बृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। साथ ही देश मे संचालित विविध योजनाओं को लोगो को बताया गया। अमरवाड़ा के विविध ग्रामो में भी आयोजन हुए । सिंगोड़ी में भी इस अवसर पर टीकाकरण का महा अभियान मनाया गया जहां जन अभियान परिषद के वायलेंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।