मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिले में शनिवार को गरज चमक के साथ में जिले भर में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। 1 घंटे की तेज बारिश ने शहर की सड़कों वह लबालब भर गया है। वहीं जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून कमजोर पड़ चुका सिस्टम एक बार फिर से मजबूत हो रहा है । प्रदेश में एक साथ 5 सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो रहा है। जिसका असर जिले में भी आगामी तीन से चार दिनों तक देखा जा सकेगा वहीं । आगामी 24 घंटों में तेज बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।