सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगो को बाटे आधुनिक उपकरण ---------------------------------------------------------------------- जनपद पंचायत सौसर द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन शुक्रवार को अन्नाभाऊ साठे सभागृह सौसर में 100 एवं आज शनिवार को नथमल माहेश्वरी मंगल कार्यालय में 41 हितग्राहियों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए सांकेतिक रुप में उपकरण क्षेत्रिय विधायक विजय रेवनाथ चौरे एवं पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहड की प्रमुख उपस्थिति में वितरित किए गये । कुल 402 हितग्राहियों को 964 उपकरण वितरण होना है। रामाकोना में पंचायत समन्वयक अधिकारी घनश्याम डेहरिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में में जनपद पंचायत अध्यक्ष पल्लवी संजय भुते, जिला पंचायत सदस्य करुणा रामकृष्णा वाकोडे, जनपद पंचायत सदस्य सुमन दिनकर पातुरकर ,रामेश्वर कवडेती ,वरिष्ठ पत्रकार भावराव चौधरी , चिंतामनजी गाढवे, सरपंच किरण कुमार धुर्वे, उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रघुनाथ डॉ गुलाबराव पांडे , सुनिल तिवारी राजू ठोसरे समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी चंद्रशेखर गुहिया आदी प्रमुख रुप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की सफलतार्थ ग्राम पंचायत रामाकोना एवं जनपद पंचायत सौसर के स्टाप ने अथक प्रयास किया।
