मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मोबाइल वाणी पर बीते दिनों ही बिना आधार, बिना वोटर आईडी और बिना राशन कार्ड के सभी लोगों को वैक्सीन लगे, इसके लिए एक लेख प्रकाशित किया गया था। और छिंदवाड़ा जिले के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पहल की है, कि जो मंदिर के सामने भिक्षुक है। और जो भी अन्य लोग ऐसे हैं, जिन्हें के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें भी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। अब उन्हें भी वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह एक अच्छा कदम उठाया है ।जिससे जिनके पास भी आधार कार्ड और राशन कार्ड व अन्य जानकारी नहीं है। उनको भी आप वैक्सीन लगाई जाएगी।
