मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में पिछले 2 दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। वहीं सोमवार से लेकर अब तक ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुक कर और मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह से ही झमाझम बारिश और शहर की सड़कों पर बदहाल स्थिति है ।लंबे अंतराल के बाद जिले में मानसून सक्रिय हुआ है। जिसके साथ में गुरुवार को भी जिले में कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। वही माध्यमों हल्की बारिश पर दर्ज की जा रही है। हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। साथ में बारिश जिले में कई हिस्सों में दर्ज की गई हालांकि किसी के नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं जिले में 3 दिनों में मानसून की सक्रियता के बाद में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किए हैं। मौसम विभाग की भोपाल से जरी अलर्ट में जिले में मध्यम से बारिश सुबह तक हो सकती है। वहीं जिले में 24 घंटों में बारिश वाले क्षेत्र में शामिल किया गया।