मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में महाराष्ट्र से आने जाने वाली पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। लेकिन शहर से सैकड़ों प्राइवेट टैक्सी यार रोज नागपुर जा रही है। इस बात की शिकायत बस चालक ने जिला कलेक्टर को दी इसके बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की पिछले 4 दिनों में 3 प्राइवेट टैक्सी या पकड़ी गई है। जिसमें से एक प्राइवेट कार के दस्तावेज पूरे होने के बाद उसे छोड़ दिया गया जिले से नागपुर आने जाने वाली बस से बंद है लेकिन टैक्सी सवारी धो रही है। इन टैक्सियों में किराया वसूला जा रहा है सबसे बड़ी बात यह है, कि पूरे प्रदेश के साथ ही जिले से भी महाराष्ट्र राज्य परिवहन पूर्ण तरीके से बंद है।
