मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में अधिकांश कॉलेजों में सालों से प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं कॉलेज प्रभारी के भरोसे चल रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर सीनियर प्रोफेसर को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए बकायदा प्रत्येक कॉलेज में 3-3 सीनियर प्रोफेसर को ट्रेनिंग भी दी गई थी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद विभाग प्रोफेसर को प्रमोट करना भूल गए।
