मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में लगातार बीते 8 दिनों से जारी मानसून की बारिश बीते 48 घंटों में लगातार विराम लगा हुआ है। लेकिन मानसूनी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके चलते कम बादल के क्षेत्र में रिमझिम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में बादलों का डेरा अभी बने रहने के साथ ही जिले में एक बार फिर से गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जिले में अब तक 525.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जबकि विगत वर्ष में 486.9 मी मी की गई थी।
