मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून मेहरबान दिख रहा है। बादल छाए रहने और एक पखवाड़े से अधिक दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। घने बादल छाए रहने और मध्यम व रिमझिम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही रिमझिम और छुट पुट बारिश के साथ में कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश दर्ज की गई हैं। जिला मुख्यालय के 10 घंटे में 51 मी मी बारिश दर्ज की गई है। जिले के अनेक छोटे नालों उफान पर चल रहे हैं ।वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ में रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई है ।
