सावन सोमवार पर विशेष श्रद्धालुओं की श्रध्दा व आस्था का केंद्र है शिवालय ------------------------------------------------------------------------------- सतपुडा के सुरम्य वादियों में स्थित छिंदवाड़ा जिले के सौसर विकासखंड में सावन माह के अवसर शिवालय एवं नदियां आस्था श्रद्धा का केन्द्र बनी हुई है। विशेषकर सौसर विकास खंड के मोहगांव में सर्पा नदी के तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिग मंदिर , देव नदी के किनारे पर स्थित प्राकृतिक राघादेवी गुफा, पैठनतुल्य श्रीतिर्थ क्षेत्र रामाकोना में कन्हान नदी के किनारे पर स्थित कन्हानेश्वर महादेव ,खुटामा ग्राम पंचायत में उपास्या नाले के किनारे पर स्थित नागद्वार स्वामी का मंदिर आस्था व श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। ज्ञात हो की इन मंदिरों में क्षेत्र के अलावा महाराष्ट्र से अधिक श्रद्धालुओ की बढ़ी संख्या आती है। रामाकोना में कन्हान नदी के किनारे पर स्थित कन्हानेश्वर महादेव की स्थापना मोक्षधाम में ग्राम पंचायत द्वारा की गयी । जहा प्रतिदिन सेकंडों की संख्या में शिवभक्त कुछ समय ठहरकर पुजा अर्चना करते हैं ।
