मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण के कारण अब भी नागपुर तक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है ।इसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। छिंदवाड़ा से इतवारी तक चलने वाली ट्रेन 1 जुलाई से इसका इसकी शुरुआत हुई है। जिसमें शुरुआती समय में प्रतिदिन 50 से 60 यात्री सफर कर रहे थे। लेकिन पिछले 15 दिनों में बसों की पाबंद के बाद अब ट्रेन में यात्रियों की संख्या 5 गुना तक बढ़ गई है। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में पिछले 1 सप्ताह से ढाई सौ से 300 यात्री अकेले छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से सफर कर रहे है।हालात यह कि अब यह ट्रेन फुल जा रही है। और 11 जुलाई के बाद इस ट्रेन में अस्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।