जिले में कोरोना से बचाव के लिए आयोजित टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को शहर समेत जिले में 110 सेंटरों में वैक्सीनेशन किया गया। इन सेंटर में पहुंचकर 23 हजार 564 लोगों ने को भी सेल का पहला और दूसरा दोस्त लगवाया। टीकाकरण अधिकारी डॉ एन साहू ने कहा कि गुरुवार को 22 हजार रोज का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन इसके विपरीत 23 हजार 564 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। शहर के 13 सेंटर समेत 110 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे ।शुक्रवार को सामान्य टीकाकरण दिवस है ।वहीं शनिवार को वैक्सीन सत्र नहीं रहेगा अब सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा।