मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले में 12 जुलाई से 22 जुलाई तक विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों इन रोजगार मेले में पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने कहा कि जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में 12 जुलाई को प्रातः 11बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल अमरवाड़ा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में 8वीं 10वीं 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।