मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं गुरुवार को बारिश भी जागरूक लोगों का हौसला कम नहीं कर पाई है। मेडिकल कॉलेज, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, चंदनगाव स्कूल और एमएलबी स्कूल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर सुबह से लोगों की लंबी कतारें लगी रही। बारिश के बीच महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा वर्ग छाता और बरसाती आदि पहनकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एलएन साहू ने कहा कि गुरुवार को बारिश के बाद भी लोगों में व्यक्ति ने सुन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है । जिले में 65 टीकाकरण केंद्रों में 17752 लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई।