प्रतीकात्मक रुप निकाली पंढरपुर वारी की दिंडी रामाकोना :- प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में महाराष्ट्र के श्री तीर्थ क्षेत्र पंढरपुर जाने वाली वारकरी संप्रदाय के हरि भक्तों ने सोमवार को पंढरपुर वारी यात्रा की प्रतीकात्मक दिंडी निकाली व श्री चरणों पर भक्ति भाव समर्पित कर कोरोना संक्रमण से मुक्ति की कामना की। बेरडी से निकली डिंडी 13 किलोमीटर पैदल चलकर श्री तीर्थ रामाकोना पहुंची। यहां पर विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में पूजन पूजा अर्चना के पश्चात डिंडी पैठनतुल्य श्री तीर्थ क्षेत्र संत लिलामृत घाट कन्हान नदी रमाकोना मैं पहुंच कर कन्हान नदी का पूजन कर संत एकनाथ महाराज मंदिर की पूजा अर्चना की। रामाकोना में विविध संगठनों ने हरि भक्तों का स्वागत किया। गौरतलब है कि कोरोना के कारण बीते वर्ष से श्री तीर्थ क्षेत्र पंढरपुर की यात्रा बंद होने से हरि भक्तों ने आज प्रतीकात्मक वारी की डिडी निकाली। बेरडी से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पंढरपुर की वारी यात्रा में शामिल होते हैं। ग्राम रामाकोना में भी सुबह रामधुन निकाली गई थी ।