मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में तिथि से पहले दस्तक देने के बाद मानसून रूठ गया है। जून में औसत से ज्यादा बारिश होने के बाद फिर खरीफ की फसल सूखने लगी है। बीते 12 दिनों से रूठी मानसून ने उमस और गर्मी बढ़ा दी है। जिससे अधिकतम तापमान में न्यूनतम तापमान का पारा भी पड़ गया है ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने शीघ्र ही मानसून के सक्रिय होने की खुश खबर दी है। जिसके चलते आगामी दो दिनों में नए सिस्टम के तैयार होने वह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावनाएं जताई है।
