मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है कि जिले में मानसून के दस्तक के पहले लगातार हो रही बारिश ने गर्मी को राहत दिलाई है। वहीं मंगलवार को जिले भर में प्री मानसून की झमाझम बारिश ने ठंड घोल दी है। वही मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिला मुख्यालय में 2 घंटे की झमाझम बारिश में 37. 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियां मानसून आने तक बने रहने की संभावना है। बुधवार को तेज हवाओं के साथ में बारिश दर्ज की जा सकती है।
