इस कोरोना काल में सब्जी उत्पादन के लिए छिंदवाड़ा जिला एक पहचान है। यहां की सब्जियां आसपास के जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी जाती है। यहां की सब्जी महाराष्ट्र के अलावा आसपास के जिलों तक पहुंच रही हैं ।अप्रैल माह में लहसुन के बाद इन दिनों मिर्ची, करेला और टमाटर की सप्लाई हो रही है । हालांकि व्यापारियों का कहना है कि आवक ज्यादा है, लेकिन अभी डिमांड सामान्य दिनों की तुलना में कम है। वही लॉकडाउन के बीच लगातार छिन्दवाडा ठोक सब्जी दूसरे जिलों में सप्लाई कर रहे हैं।