अरब सागर में आने वाले तूफान का असर जिले में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए यह यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक आगामी 19 मई तक तूफान का असर जिले में दिखाई देगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने होने की संभावना है। वही गरज चमक के साथ बारिश की संभावनाएं भी बढ़ गई है।