जिले में कोरोना काल की पहली और दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों का आंकड़ा शनिवार को 6 हजार के पार पहुंच गया है। कुल 6020 लोगों ने अब तक कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिसमें 5580 मरीज ने कोरोना को पराजित कर सफलता पाई है। वहीं शनिवार को जिले में 35 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद एक्टिव केस 324 शेष रह गए हैं।
