जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य पिछले डेढ़ माह से चल रहा है। शुक्रवार तक जिले में 120 उपार्जन केंद्रों में 22 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 32 हजार 672 किसानों ने अपना गेहूं उपार्जन केंद्रों में बेचा जा चुका है । जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए इस बार 120 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इन उपार्जन केंद्रों में उपार्जन केंद्र की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह को सौंपी गई है। शुक्रवार की शाम तक सभी उपार्जन केंद्रों में लगभग 22 लाख 53 हजार 340 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।
